VISITORS

0 0 7 4 4 6

May 15, 2026 4:52 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 4:52 pm

चिंता ना करें आप जल्द ही स्वस्थ होंगे

मंत्री श्री सिलावट पहुंचे अरबिंदो अस्पताल प्रभावितों से ली स्वास्थ्य उपचार की जानकारी

शब्द अग्नि/इंदौर। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सोमवार को अरविंदो अस्पताल पहुंचें। उन्होंने भागीरथपुरा के प्रभावित भर्ती मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रभावितों के परिजनों को विश्वास दिलाया कि घबराएं नहीं, राज्य शासन उनके साथ है। अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर समुचित निःशुल्क बेहतर उपचार किया जा रहा है। सभी प्रभावित मरीज शीघ्र स्वास्थ्य होकर अपने-अपने घरों को लोटेंगे। जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने प्रभावितों के परिजनों से भी स्वास्थ्य उपचार के सम्बंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अरविंदो अस्पताल के सभी डॉक्टरों को भी निर्देशित किया है कि वे अस्पताल में भर्ती प्रभावितों का उपचार और उनकी देखभाल पर विशेष ध्यान दें।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर