VISITORS

0 1 8 9 9 2

August 15, 2026 3:32 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

पात्रता परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। कॉलेजों में पीजी एडमिशन के लिए पहली बार होने जा रही पात्रता परीक्षा का पैटर्न और सिस्टम तय हो गया है। परीक्षा दो घंटे चलेगी। इसमें 100 अंकों के 50 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे, यानी हर प्रश्न 2 अंकों का होगा।
पात्रता परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। डीएवीवी में पहली बार पात्रता परीक्षा होने जा रही है। इसके लिए यूजी तीसरे वर्ष के छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। एग्जाम कंट्रोलर प्रो. अशेष तिवारी के अनुसार, एमए, एमकॉम और एमएससी के कुल 33 स्पेशलाइजेशन कोर्स में एडमिशन के लिए यह एग्जाम होगी। 20 फरवरी के बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी । 8 हजार से ज्यादा सीटें हैं एमए के सभी स्पेशलाइजेशन की इंदौर में। 6 हजार सीटें हैं एमकॉम की । 4100 सीटें हैं एमएससी की ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर