VISITORS

0 0 8 1 4 2

May 29, 2026 10:10 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 29, 2026 10:10 pm

इंजीनियर मीटिंग का हुआ भव्य आयोजन

प्रसिद्ध एवं प्रतिष्ठित सिविल इंजीनियर , आर्किटेक्ट ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा 

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया 

सीहोर। जीके टीएमटी ने क्रिसेंट रिजॉर्ट सीहोर मध्यप्रदेश में इंजीनियर मीटिंग का आयोजन किया। इस मीटिंग में शहर के जाने-माने सिविल इंजीनियर और आर्किटेक्ट ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लगभग 50 इंजीनियर यहां कार्यक्रम में शामिल थे।

जीके टीएमटी की तरफ से उनके सीनियर टेक्निकल एंड ब्रांडिंग मैनेजर श्री सिद्धांत अग्रवाल और सीनियर डिजीटल मार्केटिंग मैनेजर श्री प्रमोद जायसवाल, मध्यप्रदेश स्टेट हेड श्री उमेश श्रीवास्तव एरिया सेल्स ऑफिसर श्री अरुण बिलारे एवं सुमित इसमें शामिल थे।

सीहोर के डीलर श्री रामभरोस रघुवंशी जी – साईं कृपा रघुवंशी ट्रेडर्स जीके टीएमटी के इस मीटिंग में शामिल हुए। कंपनी के सीनियर डिजीटल मार्केटिंग मैनेजर श्री प्रमोद जायसवाल जी ने कार्यक्रम की शुरवात करते हुए कंपनी के विजन , ब्रांडिंग एवं नेटवर्किंग के ऊपर चर्चा की। इसके बाद टेक्निकल मैनेजर श्री सिद्धांत अग्रवाल ने जीके टीएमटी की क्वालिटी के ऊपर डिटेल में चर्चा की। आज रियल ग्रुप में हर महीने 90000 से 100000 टन टीएमटी बनता है और भारत के विभिन्न विभागों जैसे नेशनल हाईवे, मिलिट्री इंजिनियरिंग सर्विसेज , इंडियन रेलवे के विभिन्न प्रोजेक्ट्स और मेट्रो स्टेशंस तथा स्टेट के प्रशासनिक प्रोजेक्ट में भी एप्रूव्ड है एवं सभी प्राईवेट कंपनियों इत्यादि पर यह टीएमटी लगाया जाता है। जीके टीएमटी अपनी क्वालिटी के कारण इनका अप्रूवल सेंट्रल गवर्नमेंट और स्टेट गवर्नमेंट के तकरीबन हर डिपार्टमेंट में है।

जीके टीएमटी को डीआरसीएलओ नामक आयरन ओर से बनाया जाता है और कंपनी के इंटीग्रेटेड प्लांट में इसकी क्वालिटी को मेंटेन किया जाता है। आज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उड़ीसा, गुजरात, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान में जीके टीएमटी का नाम बहुत गर्व से लिया जाता है।

जीके टीएमटी की गुणवत्ता एन ए बी एल लैब द्वारा प्रमाणित है जिससे जीके सरिया की हर एक मानक पर फिजिकल और केमिकल टेस्टिंग को पास करते हुए उच्च क्वालिटी की सरिया बनती है।

उन्होंने बताया कि हमारी क्वालिटी किसी भी प्राइमरी प्रोड्यूसर के बराबर है और दाम उनसे बहुत कम है और साथ में अनुरोध भी किया कि एक बार अपने प्रोजेक्ट में जीके टीएमटी को लगाइए और हमें बताइए कि आपको वह कैसा लगा। इंजीनियर ने इस प्रोग्राम में बहुत कुछ नया सीखा और बहुत इंटरएक्टिव सेशन रहा इसकी सराहना सभी ने की | साथ ही साथ इंजीनियर्स ने अपने अपने अनुभव भी सभी लोगों के साथ साझा किए, तथा अन्य लोगों को रिकमेंड करने का वादा भी किया ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर