VISITORS

0 1 9 3 4 9

August 21, 2026 3:42 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

किशोर न्याय बोर्ड श्योपुर में विदाई समारोह आयोजित

कार्यकाल पूर्ण करने पर सदस्यों का सम्मान

 दैनिक शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर, किशोर न्याय बोर्ड श्योपुर में गुरुवार को विदाई समारोह कार्यक्रम में प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट ऋचा भट्ट ने अपना कार्यकाल पूर्ण करने वाले सदस्य मजिस्ट्रेट भास्कराचार्य जी टकसाली एवं मधुलता जी सोनी को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने दोनों सदस्यों के बोर्ड में दिए गए योगदान की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं

प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट श्रीमती भट्ट ने कहा कि आप सभी के आत्मीय सहयोग से बोर्ड का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ है। किशोर न्याय से जुड़े प्रकरणों के त्वरित और संवेदनशील निराकरण में आप सभी की भूमिका सराहनीय रही।

इस अवसर पर पीएलवी मेंबर ममता जी मित्तल एवं किशोर न्याय बोर्ड का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के दौरान भावुक माहौल देखा गया और सभी ने मिलकर बोर्ड के आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर