VISITORS

0 1 2 2 9 8

June 15, 2026 10:59 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 15, 2026 10:59 pm

उद्यानिकी फसलों से किसान अधिक आय ले सकते हैं

कलेक्टर श्री गुप्ता

दैनिक शब्द अग्नि / प्रकाश पटेल

खण्डवा / कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कृषक उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक में उपस्थित किसानों से कहा कि परम्परागत खेती को छोड़कर उन्नत व जैविक खेती अपनाएं, तो उत्पादन भी बढ़ेगा और आय भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि जैविक उत्पाद बाजार में सामान्य उत्पाद की तुलना में अधिक मूल्य पर आसानी से बिक सकते हैं। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी सहित कृषक उत्पाद संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने उपस्थित किसानों व एफपीओ प्रतिनिधियों से कहा कि परम्परागत फसलों के स्थान पर उद्यानिकी फसलों को अपनाएं, क्योंकि उद्यानिकी फसलों में तुलनात्मक रूप से किसानों को अधिक आय प्राप्त होती है। इस अवसर पर उपस्थित उन्नत किसान श्री अश्विन रघुवंशी ने अपने अनुभव सुनाए और बताया कि किस तरह उन्होंने टमाटर जैसी उद्यानिकी फसलों का उत्पादन कर कम समय में अधिक आय प्राप्त की। इसके अलावा रहेजा सोलर फूड प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि ने उद्यानिकी फसलों में उपयोगी समग्र सोलर ड्रायर के बारे में बैठक में बताया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर