VISITORS

0 1 4 8 9 9

June 29, 2026 3:24 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 29, 2026 3:24 am

भाजपा के संभागीय सहमीडिया प्रभारी पर FIR

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। लसूडिया पुलिस ने बीजेपी इंदौर के संभागीय सह मीडिया प्रभारी गोल्डी राठौर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उसने एक महिला से प्लॉट के नाम पर लाखों रुपए ठगे हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। गोल्डी पर पूर्व में भी जमीनी मामलों को लेकर शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।
टीआई तारेश सोनी के अनुसार, वर्षा नायर निवासी ए पीजे अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी रोड, तलावली चांदा, इंदौर ने गोल्डी राठौर, पुत्र सत्यनारायण राठौर, निवासी शिक्षक नगर, एयरपोर्ट रोड, इंदौर के खिलाफ 8 लाख 46 हजार रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज
कराई है। वर्षा ने पुलिस को बताया कि गोल्डी राठौर ने प्लॉट बेचने के नाम पर ऑनलाइन और नकद रूप में पैसे लिए।
वर्षा ने कहा कि उसका गोल्डी से परिचय 2021 में हुआ। गोल्डी ने खुद को विधानसभा 1 में रहने वाला बताया और कहा कि वह बीजेपी के लिए काम करता है। गोल्डी ने वर्षा को योजना नंबर 488, स्कीम नंबर 78 में 2380 स्क्वायर फीट का एक भूखंड बताया, जो रमेश पंवार का बताया गया। उसने कहा कि इसकी कीमत लगभग 64 लाख रुपए है और बैंक से लोन करवाने में भी मदद करेगा। इसके अलावा गोल्डी ने श्रीराम नगर छोटा बागड़दा में 600 स्क्वायर फीट का एक और भूखंड बताया, जो कुलदीप भारत ठाकुर का है। इसके लिए 29 नवंबर को उसने वर्षा से 50 हजार रुपए अग्रिम रूप में लिए और 1 जून तक 5 लाख 40 हजार रुपए अपने अकाउंट में जमा कर लिए। साथ ही 3 लाख रुपए नकद भी रखे। जब वर्षा ने प्लॉट के असली दस्तावेज मांगे, तो गोल्डी ने स्कीम नंबर 78 और श्रीराम नगर के सौदे चिट्ठियों में उनके नाम होने की बात कही। बाद में पीड़िता को शंका हुई और उसने असली दस्तावेजों की जानकारी मांगी। गोल्डी ने मामले को टालते हुए पीड़िता को परेशान किया। पीड़िता ने बाद में सौदा रद्द करने और पैसे वापस लेने की बात कही। गोल्डी ने इनकार कर दिया और कहा कि उसे प्लॉट के एवज में और पैसे चाहिए। उसने पीड़िता को बाकी राशि न देने पर नुकसान होने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़िता ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की और गुरुवार को गोल्डी के खिलाफ FIR दर्ज की गई। गोल्डी राठौर विधानसभा नंबर 1 का निवासी है। वह पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता का समर्थक माना जाता है। जनवरी 2023 में उसे बीजेपी ने संभागीय सह मीडिया प्रभारी बनाया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर