VISITORS

0 1 5 1 6 9

July 3, 2026 5:24 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 3, 2026 5:24 am

बड़वानी में सोमवार को होगा निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर

Choithram Netralaya in Dhar Road,Indore - Best Eye Hospitals in Indore -  Justdial
शब्द अग्नि / बड़वानी महेश चन्द्र शर्मा ने बताया की 8 तारीख़ सोमवार को लायंस क्लब बड़वानी सिटी और चोइथराम नेत्र चिकित्सालय इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त शिविर में चयनित मरीजों का निःशुल्क लैंस प्रत्यारोपण इंदौर में चोईथराम नेत्र चिकित्सालय में किए जायेंगे। शिविर में चयनित मोतियाबिंद के मरीजों को लैंस प्रत्यारोपण के लिए बस द्वारा इंदौर भेजा जायेगा। मरीज़ के साथ एक परिजन (अटेंडेंट) होने पर ही ऑपरेशन किए जाएंगे। मरीज़ अपनी पुरानी शुगर और ब्लड प्रेशर की जॉच रिपोर्ट यदि हो तो साथ में लेकर आवे। महिला मरीज अपने सिर के बाल धोकर आवे।
मोतियाबिंद शिविर में लेंस,चश्मे,दवाइया निःशुल्क मिलेगी 
शिविर का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही रहेगा। यह शिविर केवल मोतियाबिंद के मरीजों हेतु आयोजित किया गया है। नेत्र अस्पताल द्वारा लैंस,चश्मे, दवाइयां इत्यादि निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। लायंस क्लब बड़वानी द्वारा शिविर वाले दिन निःशुल्क भोजन कराया जाएगा। लायन राम जाट,लायन महेश जोशी,लायन कमलेश शर्मा,लायन सुधीर कुमार पाण्डेय,लायन सुनिल शर्मा आदि सदस्यों ने इस निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपिल की है।
Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर