गंधवानी पुलिस को बड़ी सफलता, ₹6,750 का इनामी आरोपी गिरफ्तार
शब्द अग्नि / पुष्पेंद्र दुबे
धार पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन में गंधवानी पुलिस ने लूट, चोरी और नकबजनी के मामलों में फरार चल रहे ₹6,750 के इनामी आरोपी गणु उर्फ गणपत भूरिया को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी वर्ष 2025 और 2026 में गंधवानी थाना क्षेत्र में हुई तीन अलग-अलग लूट की वारदातों में शामिल था। इन मामलों में उसके दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। आरोपी के कब्जे से लूट की राशि में से ₹4,200 बरामद किए गए हैं। फिलहाल उसे पुलिस रिमांड पर लेकर अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मनावर थाना में चोरी, कुक्षी थाना में पशु चोरी तथा सरदारपुर थाना क्षेत्र में डकैती की योजना बनाने सहित अन्य मामले भी दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप खन्ना सहित गंधवानी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author: Shabd Agni
.