VISITORS

0 1 3 2 7 4

June 23, 2026 12:03 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 23, 2026 12:03 am

गोपुर चौराहा हुआ योगामय पार्षद नितिन शानू शर्मा ने किए योगासन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर  इंदौर ने बनाया विश्व रिकॉर्ड बनाया

शब्द अग्नि / इंदौर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गोपुर चौराहा पर आयोजित भव्य योग कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 82 के पार्षद एवं झोन क्रमांक 14 के अध्यक्ष  नितिन (शानू) शर्मा ने सहभागिता कर नागरिकों के साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

योग सिर्फ तन ही नहीं  मन के लिए भी जरूरी

इस अवसर पर नितिन शर्मा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। उन्होंने बताया कि योग के प्रति इंदौरवासियों की जागरूकता, समर्पण और व्यापक जनभागीदारी के कारण शहर ने एक और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया है, जो पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

योग को बनाए दैनिक दिनचर्या का हिस्सा

उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, निरोग एवं समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। पूरे आयोजन में उत्साह और अनुशासन का वातावरण देखने को मिला।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर