VISITORS

0 1 8 2 5 2

August 5, 2026 2:54 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

बालाघाट : स्वतंत्रता दिवस पर जिले में होंगे भव्य समारोह

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़

बालाघाट – स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी जिले में हर्षोल्लास के साथ धमूधाम से मनाया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए कलेक्टर श्री कुमार सत्‍यम ने 04 अगस्‍त को अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ, अपर कलेक्टर श्री जीएस धुर्वे, श्री डीपी बर्मन, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री राहुल नायक, श्री विजय यादव, श्री एमआर कोल, एसडीएम श्री गोपाल सोनी एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि जिला मुख्यालय बालाघाट में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के सभी कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड बालाघाट में होंगे। सभी कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज के फहराने का समय 7 से 8 के बीच होगा। तहसीलदार को निर्देश दिया गया कि पुलिस परेड ग्राउंड के कार्यक्रम में अतिथियों की समुचित बैठक व्यवस्था व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही उन्हें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के कार्यक्रम में बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ उन्हें घर से लाने और वापस ले जाने की जिम्मेदारी दी गई। मुख्य समारोह में माइक और साउंड बॉक्स की व्यवस्था मुख्य नगर पालिका अधिकारी के जिम्मे रहेगी। मुख्य समारोह के लिए वाटरप्रूफ पंडाल की देखरेख सीएमओ को सौंप गई है। विद्युत व्यवस्था की जिम्मेदारी कार्यपालन अधिकारी एमपीईबी देखेंगे।

बैठक में तय किया गया कि मुख्य समारोह में होने वाली परेड की रिहर्सल 06 अगस्त से प्रारंभ कर 12 अगस्त तक होगी।एंबुलेंस, हैंड सेनीटाइजर की समुचित व्यवस्था सीएमएचओ करेंगे। बैठक में तय किया गया कि स्वतंत्रता दिवस पर कोई भी व्यक्ति प्लास्टिक के झंडे का उपयोग नहीं करेगा और न ही विक्रय करेगा। तिरंगा झंडा कपड़े का ही उपयोग किया जायेगा और वह भी निर्धारित लंबाई व चौड़ाई का होना चाहिए। प्लास्टिक के तिरंगे झंडे विक्रय करने वालों पर कार्यवाही की जायेगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय भवन सहित सभी शासकीय कार्यालयों व भवनों तथा सार्वजनिक स्थलों व भवनों पर 14 अगस्त से ही तिरंगे के रंग की रोशनी की जाएगी । मुख्य समारोह की सांस्कृतिक कार्यक्रम सीमित के अध्यक्ष जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक सराफ व अपर कलेक्टर श्री धुर्वे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था देखंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर