VISITORS

0 1 4 8 8 8

June 28, 2026 10:59 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 10:59 pm

माता पूजन के दौरान हर्ष फायरिंग, 5 घायल

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर | राउ थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान  गोली चलने की घटना सामने आई है, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। राउ पुलिस के अनुसार घटना नयापुरा इलाके में सोमवार शाम की है। यहां विहीप नेता नंदकिशोर जाट की बेटी के माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन था । बताया जा रहा है कि सभी लोग सीतलामाता मंदिर से लौट रहे थे। इसी दौरान हर्ष फायर के लिए नंदकिशोर जाट ने अपनी 12 बोर की बंदूक मंगवाई। बंदूक देते समय एक 12 वर्षीय नाबालिग के हाथ से गलती से ट्रिगर दब गया, जिससे गोली चल गई। गोली के छर्रे हवा में फैल गए और आसपास खड़े करीब पांच लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार इस्तेमाल की गई बंदूक लाइसेंसी बताई जा रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर