VISITORS

0 1 8 9 9 1

August 15, 2026 2:40 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

प्रधान आरक्षक की हार्ट अटैक से मौत

गुना। जिला पुलिस कार्यालय में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक की सोमवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। 50 वर्षीय धर्मेंद्र जाटव को रात करीब 12 बजे घबराहट हुई, जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
स्थानीय बलबंत नगर में रहने वाले प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र जाटव जिला पुलिस कार्यालय में पदस्थ थे। वे कार्यालय में सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का काम देखते थे। सोमवार को भी वे दिन भर दफ्तर में रोजाना की तरह काम करने के बाद अपने घर चले गए थे । अस्पताल में सामने आई जानकारी के अनुसार, मृतक के 2 बेटे और 2 बेटियां हैं। इनमें से एक बेटी की शादी वे दो साल पहले कर चुके थे, जबकि दूसरी बेटी का विवाह आगामी मार्च माह में होना तय हुआ है । वे अपने साथियों से बेटी के विवाह की निमंत्रण पत्रिका (कार्ड) छपवाने की बात कह रहे थे। लेकिन इसके पहले ही बीती रात अचानक उनकी मौत हो गई, जिससे पूरा परिवार बेसहारा हो गया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर