VISITORS

0 1 8 9 9 1

August 15, 2026 2:42 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

स्वास्थ्य परीक्षण और सेनेटरी नैपकिन भेंट

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं इंदौर द्वारा शासकीय आवासीय श्रमोदय विद्यालय बेटमा खुर्द में श्रममंत्री प्रहलाद पटेल की श्रीपहल योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
यह जानकारी ई एस आई एस के संचालक डॉ. चंद्रशेखर जायसवाल ने दी उन्होंने बताया कि 139 छात्र – छात्राओं का वजन ऊंचाई, विजन एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आवश्यकता अनुसार सभी को दवाइयां एवं उचित परामर्श दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं के लिए प्राचार्य श्रीमती सीमा सलवा को सेनेटरी नैपकिन भेंट किए गए। स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत लड़कियों के विकास क्रम पर डॉ. केशर कटारे ने चर्चा की, प्रदीप जोशी ने स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी। स्वास्थ्य परीक्षण दल में डॉ. महिमा मसीह, डॉ. केशर कटारे, एम ए अंसारी रवि चौहान, संजय राठौर, मंजू को, शिववती पटेल, फूला मंडलोई आदि शामिल थे। इस अवसर पर विद्यालय की रिचा पाठक, सुमित्रा परासिया, अरुण भदौरिया, राम शरण सिंह भी उपस्थित थे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर