VISITORS

0 1 5 0 9 4

July 2, 2026 9:44 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 2, 2026 9:44 am

दबंग’ बहू का हाईवोल्टेज ड्रामा…

सास-ससुर को पीटा, जाते-जाते बांधकर ले गई दहेज की बाइक

शब्द अग्नि / छतरपुर। जिले में एक महिला ने अपने पिता और कुछ अन्य लोगों के साथ ससुराल पहुंचकर सास-ससुर से मारपीट की और दहेज में मिली मोटरसाइकिल को दूसरी बाइक से बांधकर अपने साथ ले गई। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नए चंद्रपुरा में हुई। पीड़ित पति ने पत्नी और ससुराल पक्ष से जान का खतरा बताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। रोशनी कुशवाहा की शादी लक्ष्मण कुशवाहा से 4 मार्च 2024 को हुई थी। शादी के बाद उनका दांपत्य जीवन लगभग 10 महीने चला। जानकारी के अनुसार, 27 दिसंबर 2024 को रोशनी का अपने सास-ससुर से विवाद हुआ। इसके बाद वह अपने पिता किशनलाल कुशवाहा के साथ कथित रूप से ससुराल से मायके चली गई थी। करीब 10 माह बाद 2 जनवरी 2026 को रोशनी अपने पिता और कुछ अन्य लोगों के साथ मोटरसाइकिल पर ससुराल पहुंची। वहां उसने सास-ससुर के साथ मारपीट की। मायके पक्ष के लोग अपने साथ दूसरी बाइक भी लेकर आए थे। दहेज में दी गई बाइक को दूसरी गाड़ी के ऊपर रखा गया। दहेज की बाइक को दूसरी गाड़ी की सीट पर जमाकर रस्सी से बांधा गया। रस्सी से बांधने के बाद मायके पक्ष के लोग दहेज में दी बाइक लेकर चले गए। पीड़ित पति लक्ष्मण कुशवाहा ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि उन्हें पत्नी और ससुराल पक्ष से जान का खतरा है। लक्ष्मण ने बताया कि वह पत्नी के साथ रहना चाहते हैं । लेकिन ससुराल के लगातार हस्तक्षेप से दांपत्य जीवन में कलह बढ़ती गई ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर