VISITORS

0 0 7 4 4 5

May 15, 2026 3:33 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 3:33 pm

कितनों को मारोगे, हर घर से संतोष निकलेगा

 

शब्द अग्नि / भोपाल। आईएएस अधिकारी और अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिकारी- कर्मचारी संघ (अजाक्स) के अध्यक्ष संतोष वर्मा का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे कहते दिख रहे हैं- कितने संतोष वर्मा को तुम मारोगे, कितने को जलाओगे, कितने को निगल जाओगे। अब हर घर से एक संतोष वर्मा निकलेगा और जब हर घर से निकलेगा, तो आपके पास इतनी ताकत नहीं कि आप हर संतोष वर्मा को जला सको । इस वाक्य के आगे संतोष वर्मा ने और क्या कहा, वीडियो में यह शामिल नहीं है। वीडियो कब और कहां का है, इसका पता भी नहीं चल सका है। इस बारे में IAS संतोष वर्मा से पूछा तो उन्होंने कहा कि ये बात उनसे फोन पर उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर रावण ने कही थी। वे तो अजाक्स भवन में संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इस बारे में बात कर रहे थे। वर्मा ने अपनी बात की शुरुआत इससे की थी कि भीम आर्मी के चंद्रशेखर रावण ने ये बात कही है कि कितने संतोष वर्मा को तुम मारोगे। वर्मा ने कहा- जो वीडियो वायरल किया जा रहा है, वह आपसी बैठक का है। यह संघ की बैठक से संबंधित है। इसमें कुछ गलत नहीं कहा है। जो बयान है, वह किसी और ने कहा है इसलिए इसमें कोई गलती नहीं है ।

,

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर