VISITORS

0 1 9 1 0 8

August 17, 2026 8:53 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

इंदौर : नवविवाहिता की मौत में पति-सास-नंद ने आरोपी

शब्द अग्नि /इंदौर। राजेंद्र नगर में रहने वाली नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से हुई मौत के लगभग एक महीने बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में मृतका के मायके पक्ष ने पति, सास और ननंद पर आरोप लगाए थे। महिला के बयान का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें उसने सास और ननंद पर उसे जलाने का आरोप लगाया था। जांच के बाद एसीपी ने तीनों को आरोपी बनाया है।
एसीपी निधि सक्सेना ने जांच के बाद 27 वर्षीय अलका वोकडे की मौत के मामले में उसके पति अजय, सास फूलवती और ननंद सीमा (निवासी बुद्धनगर) को आरोपी बनाया है। अलका को 8 अक्टूबर को गंभीर रूप से जलने के बाद पति, सास और देवर द्वारा चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 17 नवंबर को उसकी मौत हो गई। जांच में सामने आया कि पति, सास और ननंद आए दिन अलका को परेशान करते थे और कम दहेज को लेकर ताना- कसी करते थे। इसी प्रताड़ना के चलते अलका ने अपने कपड़ों में आग लगा ली थी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर