VISITORS

0 1 5 7 4 6

July 7, 2026 10:38 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 7, 2026 10:38 am

इंदौर : रहस्य भी बताऊंगा, भाई भी लौट आएगा

छोटे भाई की मौत का रहस्य जानने पहुंचे डॉक्टर से लाखों की ठगी, तंत्र-मंत्र के नाम पर बाबा ने बनाया शिकार

शब्द अग्नि / इंदौर । ग्रेटर नोएडा के रहने वाले एक डॉक्टर अपने छोटे भाई की असमय मौत के पीछे की सच्चाई जानने की उम्मीद लेकर रायपुर पहुंचे, लेकिन वहां कथित तांत्रिक के झांसे में आकर लाखों रुपये गंवा बैठे। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि तंत्र-मंत्र और विशेष अनुष्ठानों के नाम पर उनसे करीब 35 लाख रुपये वसूले गए

शिकायत के मुताबिक, कथित बाबा ने दावा किया कि वह आध्यात्मिक शक्तियों के जरिए न केवल मृत भाई की मौत का रहस्य उजागर कर सकता है, बल्कि विशेष साधना से उसे वापस जीवित करने में भी सक्षम है। इन दावों पर भरोसा कर डॉक्टर ने अलग-अलग चरणों में बड़ी रकम दे दी।

पुलिस ने मामला किया दर्ज जॉच शुरू

जब लंबे समय तक कोई परिणाम नहीं मिला और खुद को ठगा हुआ महसूस हुआ, तब पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। मामले की जांच के बाद खम्हारडीह थाना पुलिस ने सीचावल वाले बाबा के नाम से पहचान रखने वाले आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब आर्थिक लेनदेन, उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इसी तरह अन्य लोगों को भी अंधविश्वास और चमत्कार के नाम पर ठगी का शिकार तो नहीं बनाया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर