VISITORS

0 1 4 7 5 8

June 27, 2026 9:34 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 27, 2026 9:34 pm

भारत के पास मात्र 8 हफ्तों का तेल भंडार

शब्द अग्नि न्यूज़ । नई दिल्ली। मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर सरकार ने भरोसा जताया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारत के पास इस समय 25 दिनों का कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) का भंडार मौजूद है। इसके अलावा 25 दिनों का पेट्रोल और डीजल का भी स्टॉक उपलब्ध है। कुल मिलाकर देश के पास करीब 8 हफ्तों का कच्चा तेल और पेट्रोलियम उत्पादों का भंडार है। सरकारी सूत्रों ने एएनआई को बताया कि भारत का केवल 40 प्रतिशत कच्चा तेल ही होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के रास्ते आता है। बाकी 60 प्रतिशत कच्चा तेल अन्य स्रोतों से आयात किया जाता है। इससे आपूर्ति पर किसी एक मार्ग का पूरा असर नहीं पड़ता। भारत पहले की तरह अपने पुराने समझौतों के अनुसार रूस से कच्चे तेल का आयात जारी रखे हुए है। सरकार का कहना है कि देश एलपीजी और एलएनजी के मामले में भी आरामदायक स्थिति में है। सरकार मध्य पूर्व की बदलती स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर