रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी ताकत : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय*
शब्द अग्नि / धार। प्रधानममंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को जिला कार्यालय में विकसित भारत प्रबुद्धजन संकल्प सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में चिकित्सा, शिक्षा, विधि, व्यापार, प्रशासन एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय थे। केन्द्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती धार विधायक नीना वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु राठौड़ व मनोज सोमानी पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धनसिह दत्तीगांव, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ महाजन, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश राजपुरोहित, योगेश अग्रवाल, रेखा मेहता अतिथि रूप में मंचासीन थे।
Author: Shabd Agni
.