VISITORS

0 1 5 0 7 8

July 2, 2026 12:46 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 2, 2026 12:46 am

इंदौर : 9वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगा ली

शब्द अग्नि न्यूज़ / इंदौर | पंढरीनाथ इलाके में रहने वाली 15 साल की नाबालिग लड़की ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगा ली। माता-पिता जब घर आए तो उन्होंने अपनी बेटी को फंदे पर देखा और बाद में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस को मौके पर किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
पंढरीनाथ पुलिस ने बताया कि जमना नगर में रहने वाली वर्षा पचोरे ने अपने घर में फांसी लगाई। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। उसके माता- पिता खजराना मंदिर दर्शन करने गए थे, जबकि उसका भाई काम पर गया हुआ था। वापस आने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली। पिता दिनेश पचोरे के अनुसार, बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। वह पिछले दो माह से स्कूल नहीं जा रही थी। जब उससे पूछा गया, तो वर्षा ने कहा कि अब उसका मन पढ़ाई में नहीं लगता, इसलिए वह घर पर ही रहती थी। बुधवार को वर्षा को उसकी मां ने घर के काम निपटाने के लिए कहा था, तब उसने कहा कि वह सभी काम कर देगी। वर्षा के परिवार में उसकी दो बहनों में से एक की तीन साल पहले मौत हो चुकी है, जबकि बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। वर्षा सभी भाई-बहनों में सबसे छोटी थी । उनके पिता पेशे से मजदूर हैं। पुलिस के मुताबिक, मामले में प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जांच की जा रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर