VISITORS

0 0 7 7 0 9

May 18, 2026 8:14 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 18, 2026 8:14 am

इंदौर : एक दिन में 605 दुपहिया वाहनों पर कार्रवाई

इंदौर ट्रैफिक पुलिस लगातार यातायात अनुशासन के लिए अभियान चला रही है।

बुधवार को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए बिना हेलमेट चलने वाले दोपहिया चालकों से लेकर बस, ई-रिक्शा, ऑटो सहित नियम तोड़ने वाले वाहनों पर सख्ती की। रोड एक्सीडेंट में सिर की चोटों से होने वाली मौतों को रोकने और लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बिना हेलमेट दोपहिया चालकों पर कार्रवाई की गई। दिनभर चले अभियान में पुलिस ने 605 टू-व्हीलर चालकों के चालान बनाए।

ट्रेफिक नियमो के पालन की अपील, उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा में सहयोग करें। ट्रैफिक बाधित करने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। 67 ई-रिक्शा व ऑटो पर ओवरलोडिंग, वन-वे नियम तोड़ने और प्रतिबंधित सड़क से गुजरने पर कार्रवाई की गई। वहीं शहर के व्यस्त मार्गों और चौराहों पर 159 वाहन नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े पाए जाने पर हटाए गए और चालान बनाए गए, जिससे जाम की स्थिति बनी हुई थी। ट्रैफिक पुलिस द्वारा बसों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 26 बसों पर अधिक सवारी, प्रतिबंधित स्थान पर रोककर सवारियां चढ़ाने- उतारने, निर्धारित वर्दी न पहनने और गलत ढंग से पार्किंग जैसे उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर