VISITORS

0 1 5 1 6 7

July 3, 2026 4:21 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 3, 2026 4:21 am

इंदौर : ऑटो से टकराई बाइक, मजदूर की मौत

शब्द अग्नि / इंदौर। सुपर कॉरिडोर पर शनिवार को एक बाइक और पैसेंजर ऑटो रिक्शा के बीच हुई टक्कर में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मजदूर बाइक की सर्विस कराकर घर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान संजय पुत्र विक्रम, निवासी दिलीप नगर के रूप में हुई है। उसका साथी भूरा भी इसी इलाके का रहने वाला है और उसे चोटें आई हैं। हादसा दिलीप नगर के पास उस समय हुआ, जब एक पैसेंजर ऑटो रिक्शा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ऑटो रिक्शा चालक की तलाश कर रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर