VISITORS

0 1 5 1 6 9

July 3, 2026 5:41 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 3, 2026 5:41 am

इंदौर : करंट लगने से मौत, सर्विस सेंटर संचालक पर केस

शब्द अग्नि : इंदौर। हीरानगर में दीपावली के एक दिन पहले एक नाबालिग की कार वॉशिंग सेंटर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने सर्विसिंग सेंटर के संचालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है। हीरानगर पुलिस ने शनिवार रात भोला (17) पुत्र लखन भूरियाले, निवासी नंदानगर की मौत के मामले में यूएस कार सर्विस सेंटर के मालिक उत्तम ठाकुर पर लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है। दीपावली के एक दिन पहले भोला यहां काम करने गया था। शाम के समय वह अचानक गिर पड़ा। उसे दोस्त एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। उत्तम ठाकुर कनकेश्वरी ग्राउंड के पास कार सर्विस सेंटर चलाता है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद केस दर्ज 

सर्विस सेंटर पर काम करने वाले कर्मचारी राहुल ने बताया कि भोला गाड़ी पर पाइप से पानी मार रहा था, तभी अचानक गिर गया। शुरू में पुलिस ने इसे संदिग्ध मानकर जांच की थी। पुलिस को आशंका थी कि मौत हार्ट अटैक या सिर में चोट से हुई होगी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगने से मौत की पुष्टि हुई, जिसके बाद लापरवाही के आधार पर कार्रवाई की गई।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर