VISITORS

0 0 7 5 4 8

May 15, 2026 6:32 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 6:32 pm

इंदौर : इंडिगो की 18 फ्लाइट कैंसिल, यात्री परेशान

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर हवाई अड्डों पर इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसका असर इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर भी देखने को मिल रहा है, जहां सोमवार को भी यात्री परेशान होते नजर आए।
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, आज सुबह इंदौर आने और जाने वाली 18 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उड़ानों के लगातार रद्द होने और एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी के बीच हवाई किराए में
जबरदस्त उछाल आया है।

महँगी हुई हवाई यात्राएं 

स्थिति यह हो गई है कि इंदौर से घरेलू रूट पर सफर करना विदेश जाने से भी महंगा पड़ रहा है। इंदौर से शारजाह जैसी इंटरनेशनल फ्लाइट का टिकट दिल्ली और मुंबई जैसी डोमेस्टिक उड़ानों के मुकाबले सस्ता मिल रहा है। दिल्ली और मुंबई समेत अन्य शहरों का किराया 15 हजार रुपए के पार पहुंच गया है। आंकड़ों पर नजर डालें तो इंदौर से शारजाह का किराया 16,000 से 17,600 रुपए के बीच है। वहीं, इंदौर से दिल्ली का किराया 16,700 से 20,200 रुपए तक पहुंच गया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इंदौर से मुंबई का इकोनॉमी टिकट पूरी तरह बुक हो चुका है और बिजनेस क्लास का किराया 29,000 रुपए तक है। चूंकि इंदौर से शारजाह उड़ान का संचालन एयर इंडिया एक्सप्रेस कर रही है और उनकी सेवाएं नियमित हैं, इसलिए वहां किराए स्थिर हैं। वहीं, डोमेस्टिक रूट पर इंडिगो का दबदबा है और उनकी उड़ानें रद्द होने से कीमतें आसमान छू रहीहैं। ट्रैवल एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमोल कटारिया ने बताया कि इंडिगो के इस संकट ने यात्रियों को मुसीबत में डाल दिया है।

ट्रेन और बसों में भी यात्रिओ में इजाफा हुआ 

फ्लाइट्स कैंसिल होने और महंगा टिकट होने के कारण यात्रियों ने ट्रेन और बसों का रुख किया है। वहां भी मारामारी मच गई। है। ट्रैवल एजेंट्स के मुताबिक, ट्रेनों में तत्काल कोटा मिलना मुश्किल हो गया है और बसों में भी एक-एक सीट के लिए संघर्ष चल रहा है। एविएशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि कम ऑपरेशन और अचानक बढ़ी मांग से परेल किराए को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर