VISITORS

0 1 3 0 5 4

June 20, 2026 10:02 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 20, 2026 10:02 pm

इंदौर इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 का शुभारंभ

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। शहर में व्यापार और संस्कृति के संगम का प्रतीक इंदौर इंटरनेशनल ट्रेड फेयर- 2026 का भव्य शुभारंभ हो गया। यह मेला 6 मार्च से 16 मार्च तक लाभगंगा एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन गुप्ता इवेंट मैनेजमेंट प्रा. लि. द्वारा किया गया है, जो पिछले 15 वर्षों से सफल प्रदर्शनियों और कॉर्पोरेट इवेंट्स के लिए जाना जाता है।
आयोजन की डायरेक्टर पायल आचार्य ने बताया कि इस वर्ष मेले में भारत के 22 राज्यों और 10 देशों की भागीदारी है, जहां एक लाख से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई है। मैनेजिंग डायरेक्टर सुजीत कुमार गुप्ता के अनुसार मेले में कश्मीर से दक्षिण भारत तक के फर्नीचर, सोफा सेट, डाइनिंग सेट, हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम उत्पाद उपलब्ध हैं। इसके साथ ही अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स, ईरान के खजूर, थाईलैंड की ज्वेलरी व फुटवियर, कोरियन लेडीज एक्सेसरीज, दुबई के परिधान और सिंगापुर के विशेष वॉल फ्रेम्स भी आकर्षण का केंद्र हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर