VISITORS

0 1 5 1 6 5

July 3, 2026 3:06 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 3, 2026 3:06 am

इंदौर : पुलिस नेत्र प्रशिक्षण शिविर

देशभर के पुलिसकर्मियों के लिए व्यापक नेत्र जांच अभियान की शुरुआत

इंदौर। एएसजी नेत्र चिकित्सालय ने अपनी 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर पुलिस बल के लिए राष्ट्रव्यापी नेत्र स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत की है। अभियान के तहत 10 दिसंबर से 9 जनवरी तक एएसजी हॉस्पिटल इंदौर सहित देशभर में स्थित 180 शाखाओं में पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। पुलिसकर्मी अपने परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचकर संपूर्ण नेत्र जांच, स्क्रीनिंग और आवश्यक परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।

इसके साथ ही, एएसजी हॉस्पिटल द्वारा आगामी एक महीने तक पुलिस लाइन्स, ट्रैफिक विभाग और विभिन्न थाना परिसरों में भी कैंप आयोजित करने की योजना है, ताकि वे ड्यूटी पर रहते हुए भी इस सुविधा का लाभ ले सकें। अभियान के दौरान नेत्र रोगों की रोकथाम और समय पर पहचान को लेकर जागरूकता सामग्री और परामर्श भी प्रदान किया जाएगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर