VISITORS

0 1 5 1 6 8

July 3, 2026 4:45 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 3, 2026 4:45 am

इंदौर : पैसे नहीं चुकाने पर शव देने से इंकार

निजी अस्पताल ने बुजुर्ग का शव देने से किया इंकार, 

शब्द अग्नि / इंदौर के मांगलिया में एक निजी अस्पताल ने इलाज के पूरे पैसे जमा नहीं कराने पर बुजुर्ग परिजन का शव देने से इनकार कर दिया। परिजन अस्पताल प्रबंधन के सामने गिड़गिड़ाते रहें। समाज के लोगों को घटना की जानकारी होने पर उन्होंने अस्पताल के बाहर हंगामा किया।

हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे परिजन

इंसानियत को झकझोर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई । एक निजी अस्पताल ने महज पैसे की कमी के कारण 80 वर्षीय बुजुर्ग का शव परिजनों को देने से इंकार कर दिया।परिजन अस्पताल के दरवाज़े पर बैठे रोते रहे, हाथ-जोड़कर विनती करते रहे, लेकिन अस्पताल प्रबंधन का दिल नहीं पसीजा। बजरंग नगर निवासी 80 वर्षीय कडवाराम यादव को 3 दिसंबर को मांगलिया टोल नाके स्थित इंदौर सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन दिनों तक इलाज चला, लेकिन शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर