VISITORS

0 1 9 1 0 9

August 17, 2026 9:52 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

इंदौर : चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट पर लगाई टेप

शब्द अग्नि / इंदौर/  हेलमेट के चालान से बचने के लिए एक व्यति ने अपनी गाड़ी की सीरीज ही बदल दी। उसने अपने गाड़ी के नंबर पर काली टेप लगा दी। खुलासा तब हुआ जब ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोका और उसकी गाड़ी की नंबर प्लेट चेक की तो उन्हें शक हुआ, जिसके बाद उसके डॉयूमेंट्स चेक किए तो पूरा मामला सामने आया। ट्रैफिक पुलिस ने बाइक को जत कर लिया है। दरअसल, इंदौर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा हेलमेट को लेकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। शहर में अलग-अलग जगह ये कार्रवाई की जा रही है। डीसीपी आनंद कलादगी के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस सुगम, सुरक्षित यातायात के लिए

पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

गुरुवार को रेडिसन चौराहे पर उपनिरीक्षक बलराम सिंह तोमर ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए एक बाइक सवार को रोका। तोमर ने जब उसकी बाइक की नंबर प्लेट देखी तो उस पर MP 09-रूश् लिखा हुआ था नंबर प्लेट को देख शंका हुई तो उन्होंने गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कार्ड चेक किया। रजिस्ट्रेशन कार्ड चेक पर पता चला कि गाड़ी का नंबर MP 09- ME 2163 है, लेकिन बाइक सवार ने बाइक के नंबर को बदल दिया था। उसने नंबर प्लेट पर काली टेप लगाकर स्न को एव बना दिया था। पूछताछ की तो पता चला कि चौराहों पर लगे कैमरे से हेलमेट का चालान या नियम तोडते पर उसका चालान ना बन जाए इसलिए उसने नंबर की सीरीज ही बदल दी। इस मामले में ट्रैफिक पुलिस ने बाइक को जप्त कर ट्रैफिक थाने में खड़ा करवाया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर