VISITORS

0 1 8 8 0 5

August 12, 2026 5:17 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा जिला जेल का निरीक्षण

दैनिक शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी   

श्योपुर, माननीय उच्च न्यायालय, जबलपुर द्वारा सीजो चंदन बनाम मप्र राज्य में पारित आदेश के अनुपालन में एवं माननीय बीएल प्रजापति प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिविसेप्रा श्योपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अंकिता शांडिल्य द्वारा जिला जेल, श्योपुर का निरीक्षण किया गया। उल्लेखनीय है कि माननीय उच्च न्यायालय, जबलपुर द्वारा सीजो चंदन बनाम मप्र राज्य में पारित आदेशानुसार जेल में निरूद्ध ऐसे बंदी जिन्होंने अपनी पूर्ण सजा अवधि भुगत ली है किंतु वह रिहा नहीं हुये है, के संबंध में निरीक्षण सबधी कार्यवाही की जाती है।

उक्त निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अंकिता शांडिल्य द्वारा बंदियों को उनके विधिक अधिकारों से अवगत कराते हुये विधिक सेवा प्राधिकरण 1987 के अंतर्गत निःशुल्क विधिक सहायता, प्लीबारगेनिंग, जमानत संबंधी प्रावधानों के बारे में जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त प्रत्येक बेरेक में बंदियों से अपील एवं विधिक सहायता सबधी जानकारी के संबंध में चर्चा की गई।

इसके साथ ही जिला जेल के बेरिक कक्ष वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कक्ष व लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण कर वारट शाखा के प्रभारी अधिकारी को विधिक सहायता संबंधी कार्यवाहियों के संबंध में निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त वारंट शाखा के प्रभारी अधिकारी को प्रत्येक बदी एवं यूटीपी को अविलंब निःशुल्क विधिक सहायता हेतु आवेदन एवं माननीय उच्च न्यायालय, ग्वालियर में अपील संबंधी आवेदनों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्योपुर को प्रेषित किये जाने हेतु निर्देशित किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर