VISITORS

0 1 8 9 9 2

August 15, 2026 5:26 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

पांच शिकायतों पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनसुनवाई में आमजन को मिला त्वरित समाधान का भरोसा, पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी 

बड़वानी। आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायोचित निराकरण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल** के नेतृत्व में मंगलवार को साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जिले के समस्त थाना परिसरों में एक साथ आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आवेदक की शिकायत को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मारपीट, भूमि विवाद, आपसी लेन-देन एवं महिला संबंधी प्रकरणों से संबंधित कुल 05 शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने सभी शिकायतों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन कर संबंधित थाना प्रभारियों से दूरभाष पर चर्चा करते हुए प्रत्येक प्रकरण में त्वरित एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर