VISITORS

0 1 3 3 6 4

June 24, 2026 5:11 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 24, 2026 5:11 am

SP पद्मविलोचन शुक्ल की जनसुनवाई त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

शिकायतों के प्रभावी एवं त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

शब्द अग्नि / बड़वानी। आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायोचित निराकरण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के नेतृत्व में मंगलवार को साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जिले के समस्त थाना परिसरों में एक साथ आयोजित इस जनसुनवाई में नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं। गंभीरता से सुनी गईं समस्याएं, कुल 05 मामले आए सामने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मारपीट, भूमि विवाद, आपसी लेन-देन एवं महिला संबंधी प्रकरणों से संबंधित कुल 05 शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित एवं वैधानिक निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही पूर्व में प्राप्त शिकायतों की निराकरण स्थिति की भी समीक्षा की गई अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निराकरण सुनिश्चित किया जाए। गंभीर प्रकृति के प्रकरणों में तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए वरिष्ठ नागरिकों एवं महिला संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत किया जाए। लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उनकी प्रगति से आवेदकों को अवगत कराया जाए। शिकायतों के निराकरण में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाएपुलिस का उद्देश्य प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति को त्वरित न्याय दिलाना एवं उसकी शिकायत का प्रभावी निराकरण करना है

। जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।” पद्मविलोचन शुक्ल, पुलिस अधीक्षक बड़वानी। वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थि जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर, निरीक्षक विनोद बघेल, निरीक्षक सुनीता मुजाल्दा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर