VISITORS

0 1 2 2 9 8

June 15, 2026 11:10 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 15, 2026 11:10 pm

धार : मांडू में होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

शब्द अग्नि / राघवेंद्र रघुवंशी

धार। कलेक्टर राजीव रंजन मीना की अध्यक्षता में सोमवार प्रातः 10:30 बजे से समयावधि पत्रों (TL) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ शासन की प्राथमिकताओं और महत्वपूर्ण अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जनकल्याण शिविरों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कड़े निर्देश दिए कि जिले के प्रत्येक पात्र हितग्राही को चिह्नित कर शिविर के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाना सुनिश्चित करें। इस महाभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए उन्होंने समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को नेतृत्व करते हुए योजनावार कड़ी मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।

कलेक्टर ने यह दिए निर्देश 

कलेक्टर ने आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए आयुष विभाग को विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि जिले का मुख्य कार्यक्रम ऐतिहासिक नगरी मांडू में आयोजित किया जाएगा, जिसमें लगभग एक हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, जिला मुख्यालय पर योग का कार्यक्रम साई हॉल में संपन्न होगा। इसके अतिरिक्त नगरीय निकायों एवं विकासखंड स्तर पर भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश दिए । कलेक्टर ने निर्देशित किया कि आगामी मानसून और बारिश को दृष्टिगत रखते हुए सभी स्थलों पर वॉटरप्रूफिंग सहित आवश्यक व सुरक्षित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर