VISITORS

0 0 8 0 3 3

May 28, 2026 12:27 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 28, 2026 12:27 am

जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यक्रम आयोजित

पंचेश्वर त्रिवेणी संगम पर भव्य आयोजन, कलश यात्रा व भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब

 शब्द अग्नि मुस्तकीम मुगल

आलीराजपुर । जिला कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के प्रयासों से जिला मुख्यालय स्थित त्रिवेणी संगम पंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में “जल गंगा संवर्धन अभियान” अंतर्गत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गंगा दशमी के अवसर पर पहली बार आयोजित इस शासकीय कार्यक्रम में कलश यात्रा निकाली गई तथा पुरानी जल संरचनाओं जैसे कुएं, नल एवं नदी घाटों की साफ-सफाई एवं सौंदर्गीकरण किया गया।

सभी हुए सम्मिलित 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान थे, जबकि सांसद श्रीमती अनिता चौहान एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरी बाई खरत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

दीप जला कर हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं जल स्रोतों के संवर्धन के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति से अपने स्तर पर कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया। सांसद श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान ने जल संरक्षण के साथ यातायात में ईंधन बचत एवं जल स्रोतों के संवर्धन का संदेश आमजन तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम से पूर्व नगर पालिका परिषद द्वारा पंचेश्वर महादेव परिसर में स्थित जल संरचनाओं, कुओं, नलों एवं नदी घाटों की विशेष साफ-सफाई कराई गई। साथ ही नाले का मार्ग परिवर्तन कर घाट का सौंदर्याकरण भी कराया गया। प्रभारी सीएमओ श्री मामून खान ने इस कार्य में विशेष रुचि लेकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराईं।

 

सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए भजन संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसमें भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक श्रद्धालु भजनों का आनंद लेते रहे।

 

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संघमित्रा गौतम, संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज गरवाल, एसडीएम श्री श्याम पाटीदार, तहसीलदार श्रीमती सविता राठी, प्रभारी सीएमओ श्री मामून खान, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती नीरजा चंदेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, नगरपालिका कर्मचारी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर