VISITORS

0 1 3 3 6 4

June 24, 2026 5:09 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 24, 2026 5:09 am

जावर का खीरा व टमाटर दुबई तक हो रहा है एक्सपोर्ट

किसान अश्विन ने 2 एकड़ से शुरूआत की, अब एफपीओ के माध्यम से 400 एकड़ में कर रहे सब्जी उत्पादन

दैनिक शब्द अग्नि / प्रकाश पटेल   खण्डवा । जिले के ग्राम जावर निवासी कृषक श्री अश्विन बादल सिंह सावले ने बताया कि उन्होंने 4 वर्ष पूर्व अपने 2 एकड़ के खेत में खीरे और टमाटर का उत्पादन शुरू किया था। अच्छा लाभ मिला, तो धीरे धीरे उत्पादन बढ़ाया। गांव के अन्य किसानों को जोड़कर कृषक उत्पादक संगठन बनाया। अब उनके एफपीओ में कुल 160 किसान शामिल हो गए हैं, जो कि कुल 400 एकड़ क्षेत्र में सब्जी उत्पादन कर रहे हैं। अश्विन ने बताया कि उनके खेत का टमाटर, खीरा, करेला, लौकी और नींबू मुम्बई, नई दिल्ली, लखनऊ, लुधियाना, नोएडा, पठानकोट के बाजार तक पहुंच रहा है। एफपीओ के सभी सदस्यों को प्रति एकड़ 4 से 5 लाख रूपए तक आय प्राप्त हो रही है।

उन्नत किसान अश्विन बताते हैं कि उनका टमाटर मुम्बई के व्यापारियों के माध्यम से दुबई तक निर्यात हो रहा है। उन्होंने बताया कि विदेशों में अच्छी गुणवत्ता वाली सब्जी ही निर्यात की जा सकती है, इसलिए क्वालिटी कंट्रोल पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। उन्होंने बताया कि बीज की गुणवत्ता से लेकर सब्जी उत्पादन के बाजार पहुंचने तक हर स्तर पर गुणवत्ता की चिंता करना पड़ती है, तब कहीं जाकर बड़ी मण्डियों में उनका उत्पादन अच्छे मूल्य पर बिकता है। उन्होंने बताया कि आईटीसी कम्पनी से भी मिर्ची, टमाटर, नींबू, आम जैसे उत्पाद बेचने के लिए उनकी बात चल रही है।

किसान अश्विन ने बताया कि सोलर ड्रायर के माध्यम से उनके करेला, मिर्ची, टमाटर, नींबू, आम के उत्पादन को सुखाकर निर्यात किया जाता है। वर्तमान में इनके फार्म हाउस पर 6 सोलर ड्रायर लगाये गए हैं। बाजार में टमाटर का कम मूल्य होने पर टमाटर को सोलर ड्रायर से सुखा कर बेचते हैं, जिससे अधिक मुनाफा होता है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर