VISITORS

0 1 5 0 2 3

July 1, 2026 2:05 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 1, 2026 2:05 am

झाबुआ : 24 घंटे में 2.28 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी

झाबुआ/ जिले में मानसून गतिविधियों के अंतर्गत बीते 24 घंटे में प्रातः 08 बजे तक जिले में औसतन 2.28 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवधि में जिले की विभिन्न तहसीलों में वर्षा का वितरण असमान रहा, जिसमें राणापुर तहसील में सर्वाधिक 9.10 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार, बीते 24 घंटे में प्रातः 08 बजे तक तहसीलवार वर्षा का विवरण इस प्रकार है- झाबुआ में 2.20 मि.मी., रामा में 0.00 मि.मी., राणापुर में 9.10 मि.मी., मेघनगर में 0.00 मि.मी., थांदला में 2.40 मि.मी. तथा पेटलावद में 0.00 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में कुल 13.70 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई, जिसका औसत 2.28 मिलीमीटर रहा।

यह रही जिले में वर्षा की स्तिथि  

इसी प्रकार, जिले में 01 जून 2026 से 29 जून 2026 को प्रातः 08 बजे तक कुल औसत 43.52 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इस अवधि में तहसीलवार संचयी वर्षा के आंकड़ों के अनुसार झाबुआ में 84.60 मि.मी., रामा में 37.30 मि.मी., राणापुर में 34.60 मि.मी., मेघनगर में 27.00 मि.मी., थांदला में 58.60 मि.मी. तथा पेटलावद में 19.00 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक कुल 261.10 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत वर्षा 281.47 मिलीमीटर दर्ज की गई थी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर