VISITORS

0 0 7 4 3 3

May 13, 2026 7:41 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 13, 2026 7:41 pm

इंदौर में बन रहा जंगल सफारी थिएटर

प्राणी संग्रहालय में बन रहा 14- डी जंगल सफारी थिएटर कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय

शब्द अग्नि / इंदौर। प्राणी संग्रहालय में जंगल सफारी थिएटर का काम अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। यहां आधुनिक टेक्नोलॉजी के माध्यम से दर्शकों को वन्यजीवों की वास्तविक दुनिया जैसा अनुभव कराया जाएगा। फरवरी में इस 14 – डी जंगल सफारी थिएटर को शुरू करने की तैयारी की जा रही है। प्राणी संग्रहालय में पिछले कई दिनों से 14-डी जंगल सफारी थिएटर का निर्माण कार्य जारी है। यह परियोजना पीपीपी मॉडल पर विकसित की जा रही है, जिसके तहत एक निजी एजेंसी को काम सौंपा गया है। यह मध्यप्रदेश का पहला 14- डी जंगल सफारी प्रोजेक्ट होगा। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार यह थिएटर दर्शकों के लिए एक बड़ा आकर्षण साबित होगा। थिएटर में उन्नत विजुअल इफेक्ट्स, मोशन- इनेबल्ड सीटिंग और सराउंड

साउंड सिस्टम लगाया जा रहा है । इसके जरिए दर्शक खुद को घने जंगलों से घिरा हुआ महसूस करेंगे। स्क्रीन पर यदि तेज हवा या किसी रोमांचक दृश्य का प्रसारण होगा तो उसका असर दर्शकों को वास्तविक रूप से महसूस होगा।

इस हाई-टेक थिएटर में प्रति शो 40 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा प्रवेश द्वार को एक गोरिल्ला की विशाल प्रतिकृति के रूप में तैयार किया जा रहा है, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि टेक्नोलॉजी के जरिए जंगल एडवेंचर को नए और रोमांचक अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा।

यह 14-डी जंगल सफारी थिएटर न केवल बच्चों बल्कि बड़ों के लिए भी एक अनोखा और यादगार अनुभव साबित होगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर