VISITORS

0 0 8 0 3 3

May 28, 2026 12:28 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 28, 2026 12:28 am

रूपापुर में कलश यात्रा व जलस्त्रोत पूजन संपन्न

शब्द अग्नि / नर्मदापुरम।

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग म.प्र. शासन के तत्वावधान में ग्राम रूपापुर, विकासखंड नर्मदापुरम में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर जलगंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जलस्त्रोत पूजन एवं गंगा कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम माता मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुआ।

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के दिशा-निर्देश एवं ब्लॉक समन्वयक श्री नरेन्द्र देशमुख के मार्गदर्शन में सेक्टर क्रमांक 05 के ग्राम रूपापुर में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। नवांकुर संस्था रामपुर एवं नव सुदर्शन संस्था के सहयोग से ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रूपापुर द्वारा गंगा दशहरा पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सर्वप्रथम ग्रामवासियों ने जल स्रोतों का विधिवत पूजन किया। इसके पश्चात महिलाओं और पुरुषों ने सिर पर कलश धारण कर ग्राम के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली। कलश यात्रा के दौरान जल संरक्षण के नारे गूंजते रहे।

 

कार्यक्रम में भोपाल से पधारे टास्क मैनेजर श्री दरयाब सिंह सूर्यवंशी ने जल संरक्षण विषय पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि जल ही जीवन है। भावी पीढ़ी के लिए प्रत्येक बूंद बचाना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने वर्षा जल संचयन और पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन पर जोर दिया। संभाग समन्वयक श्री कौशलेश प्रताप तिवारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्रोत पूजन, कलश पूजन, मंदिर परिसर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कलश यात्रा का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। उन्होंने उपस्थित जनों को जल संरक्षण का महत्व व सदुपयोग समझाया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर