VISITORS

0 1 9 3 9 9

August 22, 2026 12:15 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

मां नर्मदा के तट से शुरू होगी कांवड़ यात्रा

शब्द अग्नि l राज ठाकुर बाड़ी 

नर्मदा जल लेकर शिवालय प्रांगण पहुंचेंगे शिवभक्त कल निकलेगी कांवड़ यात्रा

बाड़ी। श्रावण मास की पावन आस्था और भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा के भाव को लेकर नगर में 22 अगस्त दिन शनिवार को भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां नर्मदा की अविरल धारा से पवित्र जल लेकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे। आयोजन की शुरुआत प्रातः 6 बजे मां नर्मदा के पावन तट से होगी। श्रद्धालु नर्मदा जल लेकर कांवड़ यात्रा के रूप में रवाना होंगे और बोल बम ‘ हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शिवालय प्रांगण ब्लॉक कॉलोनी बाड़ी पहुंचेंगे।

यात्रा के दौरान धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण देखने को मिलेगा। आयोजक मंडल के अनुसार यह यात्रा भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था श्रद्धा और सेवा भाव का संदेश लेकर निकाली जा रही है। आयोजन स्थल एवं यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के स्वागत और आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारी की जा रही है। इस धार्मिक आयोजन का आयोजन सनातन सेवा मंडल बाड़ी द्वारा किया जा रहा है।

आयोजक मंडल ने नगर एवं क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मां नर्मदा का पवित्र जल अर्पित करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। ह्रआस्था का संकल्प’ सेवा का पथ ह्व के संदेश के साथ निकलने वाली यह कांवड़ यात्रा नगर में धार्मिक उत्साह और शिवभक्ति का विशेष केंद्र बनेगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर