VISITORS

0 1 8 8 0 8

August 12, 2026 7:36 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

खामेनेई के बेटे ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने

88 मौलवियों की असेंबली ने चुना, जंग में अमेरिका के 200 फाइटर जेट्स शामिल
शब्द अग्नि न्यूज़ । तेल अवीव / तेहरान ईरान जंग के पांचवे दिन पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुन लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 88 मौलवियों वाली एक्सपर्ट्स असेंबली ने उन्हें चुना है। अली खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में मौत हो गई थी।
मौलवियों की इस असेंबली का कोई औपचारिक सत्र नहीं हुआ है, बल्कि सुरक्षा कारणों से वोटिंग ऑनलाइन कराई गई। इससे पहले खबर आई थी कि नए सुप्रीम लीडर का चयन अगले हफ्ते होगा।
वहीं अमेरिका का दावा है कि उसने ईरान में अब तक करीब 2,000 ठिकानों पर हमला किया। US आर्मी सेंट्रल कमांड के प्रमुख ब्रेड कूपर ने कहा कि इस ऑपरेशन में 50 हजार से ज्यादा सैनिक और मुजतबा खामेनेई एक रैली में पिता अली खामेनेई के साथ।
करीब 200 फाइटर जेट शामिल हैं।
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने अपने दूसरे बेटे मुजतबा खामेनेई को साल 2024  में उत्तराधिकारी बनाया था। खामेनेई ने बीमारी के चलते यह फैसला लिया था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की एक्सपर्ट असेंबली ने 26 सितंबर 2024 को ही नए सुप्रीम लीडर का चुनाव कर लिया था। खामेनेई ने असेंबली के 60 सदस्यों को बुलाकर गोपनीय तरीके से उत्तराधिकारी पर फैसला लेने कहा था। मुजतबा अपने पिता की तरह ही इस्लामिक मामलों के जानकार हैं। वे पहली बार 2009 में दुनिया की नजरों में आए। उन्होंने ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों को सख्ती से कुचला, जिसमें कई लोग मारे गए। तब राष्ट्रपति चुनाव में कट्टरपंथी नेता महमूद अहमदीनेजाद को सुधारवादी नेता मीर होसैन मौसवी पर जीत मिली थी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर