VISITORS

0 1 3 4 1 2

June 25, 2026 12:14 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 25, 2026 12:14 am

हर्कियाखाल बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी लक्ष्मी नारायण शर्मा का कर्नाटक राज्यपाल भवन में हुआ अभिनंदन

गोपाल मेहरा/नीमच  समीप स्थित हर्कियाखाल के प्रसिद्ध मंदिर श्री बालाजी धाम के मुख्य पुजारी पंडित लक्ष्मी नारायण शर्मा का कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित राज्यपाल भवन में आत्मीय अभिनंदन हुआ ।

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत द्वारा कर्नाटक राज्य भवन में पंडित जी को सम्मानित किया गया। यह सम्मान गुरुजी के आध्यात्मिक, धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान, जनकल्याणकारी सेवाओं तथा सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के प्रति उनकी समर्पित साधना का सम्मान है। राज्यपाल महोदय द्वारा प्रदत्त यह सम्मान न केवल गुरुजी के लिए, बल्कि श्री हर्कियाखाल बालाजी धाम से जुड़े सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों के लिए भी गर्व और प्रेरणा का विषय है।

पूज्य गुरुजी के सान्निध्य में समाज में धार्मिक जागृति, संस्कारों का संवर्धन तथा मानव सेवा के जो कार्य निरंतर संचालित हो रहे हैं, उनकी यह उपलब्धि उन सभी प्रयासों की सार्थकता का प्रतीक है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर