VISITORS

0 1 4 7 8 2

June 27, 2026 10:37 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 27, 2026 10:37 pm

ग्राम बलखड़ में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न

दैनिक शब्द अग्नि / प्रकाश पटेल  खंडवा । अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बलखड़ में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा श्री पीयूष भावे ने उपस्थित ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और भविष्य को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थों के सेवन से अनेक जानलेवा बीमारियां, मानसिक तनाव तथा सामाजिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं। उन्होंने सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर श्री भावे ने बताया कि जरूरतमंद नागरिकों को निःशुल्क कानूनी सहायता एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाता है। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा श्री भावे ने उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से किसी भी विधिक समस्या की स्थिति में प्राधिकरण की सेवाओं का लाभ लेने की अपील की। शिविर में ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, पैरा लीगल वालंटियर श्री सत्य प्रकाश मिश्रा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। उपस्थित सभी लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर