VISITORS

0 1 9 4 5 9

August 23, 2026 4:51 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

चूना पत्थर निकाल कर सीमेंट फैक्ट्री गड्ढे किए जा रही है        

 

गंधवानी से पुष्पेन्द्र पांडे

गंधवानी । क्षेत्र के विभिन्न गांवों की खदानों से डंपरों में चूना पत्थर भर कर ले जाए जा रहे हैं। इनमें ग्राम कोसदना चूना पत्थर खदान से राजस्थान की वंडर सीमेंट फैक्ट्री व बदनावर प्लांट में 50 से 100 बड़े बड़े वाहन रोजाना चूना पत्थर ले जा रहे हैं। इन खदानों में ब्लास्टिंग कर रोजाना 2 सौ से एक हजार टन पत्थर निकाला जा रहा है।

यह पत्थर वंडर सीमेंट फैक्ट्री के प्लांट पर ले जाया जा रहा है ,वहीं दूसरी ओर सागर सीमेंट लिमिटेड द्वारा भी ग्राम रोडदा व जीराबाद के आसपास से भी भारी मात्रा में 30 से 40 डंपरों में चूना पत्थर निकाल कर ले जाया जा रहा है। इसी प्रकार अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री की भी इस क्षेत्र में कई खदानें है। ग्राम बडिया ,चाकडूद अत्तरसुमा आदि खदानों से भी अल्ट्राटेक प्लांट में 100 से अधिक वाहनों में चूना पत्थर भर भर कर लेजा रहे हैं।

जबकि इसका लाभ गंधवानी व क्षेत्र के गांवों के रहवासियों को नहीं मिल पा रहा है। सीमेंट फैक्ट्री के मालिकों को ही इसका लाभ मिल रहा है। जबकि गंधवानी तहसील क्षेत्र के गांवों में मशीनों के जरिए पत्थर निकालने से बड़े बड़े गड्ढे किए जा रहे हैं। मशीनों के कारण क्षेत्र के मजदूरों कोई रोजगार उपलब्ध नहीं हो रहा है। लगता है खनिज विभाग के अधिकारियों का भी इसमें हाथ है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर