VISITORS

0 1 8 9 9 9

August 15, 2026 11:27 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

लायंस इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक समारोह संपन्न

शब्द अग्नि / इंदौर। लायंस इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि ग्रुप कैप्टन संजय गायकवाड़ रहे, जो अपनी धर्मपत्नी इंदिरा गायकवाड़ के साथ के समारोह में उपस्थित हुए । विद्यालय की निदेशक द्वय आर्चना भारद्वाज एवं विजय भारद्वाज ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। मुख्य अतिथि ग्रुप कैप्टन संजय गायकवाड़ ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनमें अनुशासन, देशभक्ति एवं सांस्कृतिक मूल्यों का संचार करते हैं। विद्यालय निदेशकों ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसे सभी ने गर्व और सम्मान के साथ गाया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर