VISITORS

0 1 9 0 7 4

August 17, 2026 7:08 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

इंदौर : दोपहिया वाहन में 75 हज़ार की शराब, जप्त

शब्द अग्नि इंदौर / कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेशानुसार एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के विरूद्ध सतत कार्रवाई जारी है। कंट्रोलर श्री देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर श्री मनोज अग्रवाल एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री सी. के. साहू के नेतृत्व में वृत्त- भोई मोहल्ला शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध  प्रभावी कार्यवाही की गई।

आरोपी गिरफ्तार 

उक्त कार्रवाई में दौरान गस्त टीम ने एक दोपहिया वाहन सफेद एक्टिवा (क्रमांक MP09 SR 5916) को रोककर तलाशी लेने पर उसके पिछे रखी एक पेटी से 12 बोतल विदेशी मदिरा (मैजिक मोमेंट ऑरेंज वोडका) परिवहन कर ले जाई जा रही थी। उक्त वाहन सहित अवैध मदिरा जप्त की गई। जब्त मदिरा और वाहन की कुल कीमत 75 हजार रुपये  के करीब है। आरोपी आशीष पिता बाबूलाल मंगल निवासी गुमास्ता नगर इंदौर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क  के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर