VISITORS

0 1 9 0 6 8

August 17, 2026 12:20 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

40 लोगों को काटने के बाद पागल कुत्ते की मौत

शब्द अग्नि / उज्जैन। जिले के महिदपुर में बुधवार को एक कुत्ते ने 40 लोगों को काटा। सभी एक-एक कर अस्पताल पहुंचे। जानकारी मिलते ही नगर पालिका की टीम हरकत में आई। कुत्ते को घेराबंदी कर पकड़ा। इसके कुछ ही देर बाद कुत्ते की मौत हो गई। इसका पता लगते ही इलाके में दहशत फैल गई। जिन लोगों को कुत्ते ने काटा था, वे दोबारा अस्पताल पहुंचने लगे। मामला टेंशन चौराहा और कीर्तनिया बाखल इलाके में बुधवार का है। वहीं, ग्वालियर में बुधवार को ही 12 कुत्तों ने स्कूली छात्र पर हमला कर दिया। बच्चे ने भागकर जान बचाई। महिदपुर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) राजा यादव ने बताया- कुत्ता पागल था। नगर पालिका के स्वच्छता निरीक्षक उमेश दावरे के नेतृत्व में टीम ने उसे पकड़ लिया। बाद में उसकी मौत हो गई। हमारी टीम हालात पर नजर रख रही है । दूसरे कुत्तों की निगरानी भी की जा रही है ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर