VISITORS

0 1 3 4 2 6

June 25, 2026 4:04 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 25, 2026 4:04 am

उदयगढ़ पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही

आरोपी से 40 पेटी अंग्रेजी शराब एवं इनोवा वाहन जप्त

शब्द अग्नि / मुस्तकीम मुगल आलीराजपुर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना उदयगढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध शराब परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 22 जून 2026 को थाना उदयगढ़ पुलिस की टीम को क्षेत्र में भ्रमण करने के दौरान ग्राम अखोली क्षेत्र में थी। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि झीरण क्षेत्र से एक सफेद रंग की इनोवा कार में बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब भरकर जवानिया-मोरडूंडिया मार्ग की ओर ले जाई जा रही है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल ग्राम किलाना के कालापान फल्या फाटा के समीप नाकाबंदी की गई। कुछ समय पश्चात मुखबिर के बताए अनुसार एक सफेद रंग की इनोवा कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस द्वारा वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु चालक ने वाहन को तेज गति से भगाने का प्रयास किया तथा रास्ते में एक मील के पत्थर से टकराकर आगे निकल गया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से वाहन का पीछा किया गया तथा लगभग 4-5 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद वाहन को रोकने में सफलता प्राप्त की गई।

वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जयश पिता कैलाश चौहान, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम अंधारवड़ तड़वी फल्या बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रॉयल स्टेज ब्राण्ड की अंग्रेजी शराब की 40 पेटियां भरी हुई पाई गईं। आरोपी से शराब परिवहन संबंधी वैध लाइसेंस एवं दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वह कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 40 पेटी अंग्रेजी शराब कीमत लगभग 2.80 लाख रुपये तथा परिवहन में प्रयुक्त इनोवा कार क्रमांक MP-09-R-0038 कीमत लगभग 7 लाख रुपये जप्त की गई। इस प्रकार कुल 9.80 लाख रुपये मूल्य की सामग्री जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध थाना उदयगढ़ में अपराध क्रमांक 214/2026, धारा 34(2), 46 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उदयगढ़ निरीक्षक ब्रजभूषण हीरवे, चौकी प्रभारी कानाकाकड़ उप निरीक्षक पवन वास्केल, सउनि अजय भीण्डे, प्रधान आरक्षक लेखराम, आरक्षक आनंद, मुकेश एवं दीपेश का सराहनीय योगदान रहा है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर