VISITORS

0 1 5 0 6 9

July 1, 2026 9:21 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 1, 2026 9:21 pm

ममता के शाह पर गंभीर आरोप- चेतावनी

ममता बोलीं- मेरे पास शाह के खिलाफ पेन ड्राइव, मुझे छेड़ोगे तो छोडूंगी नहीं
कोलकाता / नई दिल्ली | पश्चिम बंगाल में TMC के IT सेल के चीफ के ठिकानों पर गुरुवार को हुई ईडी रेड के विरोध में TMC दिल्ली से कोलकाता तक विरोध प्रदर्शन कर रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईडी पर दो FIR भी दर्ज कराई है। उन्होंने कोलकाता में मार्च भी निकाला।
इस दौरान ममता बनर्जी ने दावा किया कि उनके पास गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ पेन ड्राइव हैं। उन्होंने कहा- दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं तक कोयला घोटाले की रकम पहुंचती है। मेरे पास इसके सबूत हैं। जरूरत पड़ी तो मैं इन्हें जनता के सामने पेश कर सकती हूं। ममता ने कहा, कोयला घोटाले का पैसा सुवेंदु अधिकारी ने इस्तेमाल किया और अमित शाह को भेजा। मैं आमतौर पर प्रतिक्रिया नहीं देतीं, लेकिन अगर कोई मुझे छेड़ता है तो मैं छोड़ती नहीं हूं। इधर कलकत्ता हाईकोर्ट ने कोर्ट परिसर में भारी भीड़ और हंगामे की वजह से ED की याचिका पर सुनवाई टाल दी है। याचिका में ममता बनर्जी के खिलाफ छापेमारी के दौरान हस्तक्षेप करने के आरोप में FIR दर्ज करने की मांग की गई थी।
12 जनवरी को युवाओं से संवाद करेंगे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग समारोह में देश के चुनिंदा युवाओं से संवाद करेंगे। प्रतिभागियों को विकसित भारत 2047 विषय पर अपने विचार पेश करने का मौका भी मिलेगा। तीन दिन चलने वाले समारोह में शुभांशु शुक्ला, हरमनप्रीत कौर, पुलेला गोपीचंद, लिएंडर पेस, श्रीधर वेम्बू से भी मुलाकात होगी। दुनियाभर से चुने गए 80 अप्रवासी भारतीय युवा भी इसमें शामिल होंगे। भारत मंडपम में समारोह का शुभारंभ 10 जनवरी को होगा। दूसरे दिन 11 जनवरी को भारत की विश्व कप विजेता महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर युवाओं के साथ फायरसाइड चैट में हिस्सा लेंगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर