VISITORS

0 1 5 1 5 9

July 2, 2026 10:43 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 2, 2026 10:43 pm

फॉर्च्यूनर पर गिरा मार्बल ब्लॉक, 4 की मौत

गाड़ी काटकर निकाले शव  
शब्द अग्नि / उदयपुर । उदयपुर में पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे पर हुए एक्सीडेंट में चार लोगों की मौत हो गई। एक्सीडेंट गोगुंदा थाना क्षेत्र में पीर बावजी के पास रविवार (14 दिसंबर) शाम 5.30 बजे हुआ है। हादसे के बाद हाईवे पर करीब 2 घंटे तक 5 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। जानकारी के अनुसार मार्बल ब्लॉक से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होने से एक्सीडेंट हुआ। एक ब्लॉक पीछे चल रही फॉर्च्यूनर पर गिर गया। इसके बाद एक-एक कर गाड़ियां उससे भिड़ गईं। हादसे में 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। गिर्वा सर्किल के डीएसपी गोपाल चंदेल ने बताया- हादसे में चार लोगों की मौत हो चुकी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना दर्दनाक था कि गाड़ियों में फंसे लोगों को गैस कटर से गाड़ियों को काटकर निकाला गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर