VISITORS

0 0 7 4 4 4

May 15, 2026 2:07 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 2:07 pm

मायावती ने किया अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

शब्द अग्नि न्यूज़ । लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने एक बड़ा ऐलान किया है। बुधवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने साफ कर दिया है कि आगमी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी किसी भी दूसरे दल के साथ गठबंधन नहीं करने जा रहा है। उनका तर्क है कि बीएसपी को गठबंधन से हमेशा नुकसान ही हुआ है। मायावती ने कई दूसरे मुद्दों पर भी बात की है। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि जैसे-जैसे अभी चुनाव पास आ रहे हैं, कई लोग हमारे खिलाफ साजिश रच रहे हैं, वो हमें सत्ता से दूर रखने का हर प्रयास कर रहे हैं। बात यहां सिर्फ यूपी की नहीं है, पूरे देश में ही अंबेडकरवादियों को अब अंबेडक की आत्मा सम्मान बचाने के लिए काम करना चाहिए। मायावती ने आगे कहा कि अन्य किसी भी दल के साथ गठबंधन की खबरें सिर्फ इसलिए फैलाई जा रही हैं जिससे कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति पैदा हो सके। उन्होंने बीएसपी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी ऐसी बात पर ध्यान ना दें और पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरें। मायावती ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि बीएसपी को अफनी ताकत पर पूरा भरोसा है और उसी के दम पर वो आगामी चुनाव में उतरेगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर