VISITORS

0 1 3 0 5 7

June 20, 2026 11:07 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 20, 2026 11:07 pm

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर बैठक संपन्न

शब्द अग्नि / बंटी सोनी  श्योपुर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की अध्यक्षता में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के जिले में 2 दिवसीय भ्रमण के दृष्टिगत कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान डीएफओ सामान्य केएस रंधा, अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, एसडीएम श्योपुर गगन सिंह मीणा, कराहल बीएस श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन सहित कार्यपालिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने निर्देश दिए कि राष्ट्रपति जी के कूनो नेशनल उद्यान आगमन पर विभिन्न स्थानों के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं, जिनमें टिकटोली गेट, अगरा गेट, पीपल बावड़ी गेट, हेलीपैड सहित कूनो नेशनल पार्क स्थित रेस्टहाउस शामिल है। इस सभी स्थानों पर विभिन व्यवस्थाओं में तैनात अधिकृत अधिकारियों को ही प्रवेश की अनुमति रहेगी। सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करें।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा 15 स्थानों पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी 21 जून को अपराह्न 3 बजे के लगभग कुनो नेशनल पार्क पहुंचेगी तथा 22 जून को प्रातः 10 ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर